{"_id":"6aba1af0a63eb1d52b0921ad","slug":"three-people-killed-as-car-collides-with-dumper-on-puranpur-khutar-highway-in-pilibhit-2026-09-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत में भीषण हादसा: पूरनपुर-खुटार हाईवे पर डंपर से टकराई कार, तीन लोगों की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत में भीषण हादसा: पूरनपुर-खुटार हाईवे पर डंपर से टकराई कार, तीन लोगों की मौत, तीन घायल
Mon, 28 Sep 2026 01:15 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पूरनपुर (पीलीभीत)
संवाद न्यूज एजेंसी, पूरनपुर (पीलीभीत)
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:15 PM IST
सार
पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। पूरनपुर-खुटार हाईवे पर चीनी मिल के निकट डंपर और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हुए हैं। इनमें किशोरी की हालत नाजुक बताई गई है।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पीलीभीत जिले में पूरनपुर-खुटार हाईवे पर चीनी मिल के निकट सोमवार को कार और डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि किशोरी समेत तीन लोग घायल हो गए। गंभीर घायल किशोरी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक उसमें फंस गया था। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन
उत्तराखंड के सितारगंज थाना क्षेत्र के शक्तिफार्म निवासी सनातन अपनी पत्नी साधना (38 वर्ष), पुत्र शांतनु (15 वर्ष), पुत्री खुशबू (17 वर्ष), चाचा तारष और एक अन्य वृद्ध महिला के साथ कार से शाहजहांपुर के खुटार की ओर जा रहे थे। कार तारष चला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी मिल के पास हुआ हादसा
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में चीनी मिल के पास पहुंचते ही उनकी कार की सामने से आ रहे डंपर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार साधना और एक अन्य वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में सनातन, उनके पुत्र शांतनु और पुत्री खुशबू समेत अन्य लोग घायल हुए हैं। खुशबू की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में चीनी मिल के पास पहुंचते ही उनकी कार की सामने से आ रहे डंपर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार साधना और एक अन्य वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में सनातन, उनके पुत्र शांतनु और पुत्री खुशबू समेत अन्य लोग घायल हुए हैं। खुशबू की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
हादसे के बाद चालक तारष कार में बुरी तरह फंस गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला। अस्पताल में उन्हें भी मृत घोषित कर दिया गया। क्षतिग्रस्त कार और डंपर के कारण हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया और दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने यातायात सुचारु कराने का प्रयास शुरू कर दिया है। हादसे की सूचना मृतकों और घायलों के परिजनों को दे दी गई है।