सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Varun Gandhi raised questions on Agneepath recruitment scheme said government is elected for five years why do youth get chance to serve country for four years

प्रश्नपथ पर 'अग्निपथ': वरुण गांधी का सवाल- पांच साल के लिए चुनी जाती है सरकार, फिर युवाओं को चार साल मौका क्यों?

अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत।  Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 15 Jun 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
सार

अपनी ही सरकार की कई नीतियों की अलोचना करने वाले सांसद वरुण गांधी ने अब 'अग्निपथ भर्ती योजना' पर सरकार को घेरा है। इस बाबत उन्होंने कई प्रश्न किए हैं। साथ ही योजना पर युवाओं की राय मांगी है।

Varun Gandhi raised questions on Agneepath recruitment scheme said government is elected for five years why do youth get chance to serve country for four years
सांसद वरुण गांधी, सेना के जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बेरोजगारी के मुद्दे पर मुखर सांसद वरुण गांधी ने अब सेना में भर्ती के लिए शुरू की गई 'अग्निपथ भर्ती योजना' पर सवाल उठाए हैं। साथ ही सवाल पूछा है कि जब सरकार पांच वर्ष के लिए चुनी जाती है तो युवाओं को चार वर्ष की सेवा का मौका क्यों? सांसद ने अग्निपथ योजना को लेकर जो संशय सामने आ रहे हैं, उस पर युवाओं से राय भी मांगी है।

Trending Videos

 

अग्निपथ भर्ती योजना के तहत युवा चार साल की अवधि के लिए सेना में शामिल होंगे। चार साल के अंत में लगभग 75 फीसदी सैनिकों को ड्यूटी से मुक्त कर दिया जाएगा। इस मामले में सांसद ने बुधवार को ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि सरकार भी पांच सालों के लिए चुनी जाती है। फिर युवाओं को सिर्फ चार साल देश की सेवा करने का मौका क्यों? यह अहम सवाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed