फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   10 sacks of onions and one sack of ginger stolen from the vegetable market.

Pratapgarh News: सब्जी मंडी से 10 बोरी प्याज और एक बोरी अदरक चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
10 sacks of onions and one sack of ginger stolen from the vegetable market.
भुपियामऊ पुलिस चौकी के बगल स्थित सब्जी मंडी में रविवार रात बदमाशों ने दो दुकानों को निशाना बनाया। बदमाशों ने एक दुकान से 10 बोरी प्याज और दूसरी से एक बोरी अदरक पर हाथ साफ किया।
विज्ञापन

एक माह में चोरी की तीसरी घटना हुई है। अभी तक किसी का खुलासा नहीं हो सका है। इससे व्यापारियों में आक्रोश है। वह बदमाशों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

भुपियामऊ सब्जी मंडी में रात मो. अली राइन की दुकान का ताला तोड़कर बदमाश 10 बोरी प्याज, गुलशेर अली राइन की दुकान से एक बोरी अदरक उठा ले गए।
इसके पहले 10 और 22 जुलाई को बदमाशों ने दुकान का ताला तोड़कर लहसुन की बोरियां पार की थीं। रविवार की रात हुई घटना के बाद व्यापारियों में आक्रोश है।
व्यापारियों का आरोप है कि चौकी के बगल हो रही चोरी की घटनाओं को रोकने में पुलिस नाकाम है। व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक से घटना का खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी दीपक भूकर ने बताया कि चोरों को पकड़ने करने के लिए टीमें लगाई गईं हैं। उन्हें जल्द से जल्द पकड़कर सभी चोरियों को खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed