{"_id":"6a7a3377664bf1fbe206f5e3","slug":"shiva-temples-resounded-with-the-chants-of-har-har-bam-bam-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1050-175034-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: हर-हर, बम-बम के जयकारे से गूंजे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: हर-हर, बम-बम के जयकारे से गूंजे शिवालय
विज्ञापन
सावन सोमवार पर मां बेल्हा देवी धाम शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की लगी कतार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में हर-हर बम-बम की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया। भोर में महाआरती के बाद कपाट खुले तो कांवड़ियों और शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। यह क्रम देर शाम तक चलता रहा।
बाबा बेलखरनाथ धाम में रविवार को रात में ही कांवड़िये उमड़ पड़े। सोमवार की भोर से कांवड़ियों की टोली नाचते गाते बाबा का अभिषेक करने पहुंची। सुबह करीब 10 से 12 बजे तक भक्तों से परिसर खचाखच रहा।
बाबा घुइसरनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रात दो बजे मंगला आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए। इसके बाद भक्तों और कांवड़ियों ने दर्शन और जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया। बाबा बेलखरनाथ धाम, बाबा घुइसरनाथ धाम में सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने फलाहार, शुद्ध पेयजल व महाप्रसाद बांटा। .
-- -- -- -- -- -- -- -
रात में टूटी बैरिकेडिंग, बाल-बाल बचे श्रद्धालु
सांगीपुर। बाबा घुइसरनाथ धाम में मंगला आरती के बाद भोर में ही श्रद्धालुओं के दबाव के चलते परिसर में लगी बैरिकेडिंग टूटकर गिर गई। इससे अफरातफरी मच गई। हालांकि, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। भीड़ को मंदिर प्रबंधन और पुलिस ने संभाला। सूचना पर सुबह पांच अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिम बृजनंदन राय भी बाबा घुइसरनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने बताया कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। संवाद