फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Take heed, sir... or else screams will be buried under the rubble.

Pratapgarh News: चेतिए साहब...नहीं तो मलबे में दब जाएंगी चीखें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Take heed, sir... or else screams will be buried under the rubble.
नगर पालिका में ​शिकायतें सुनते ईओ राकेश कुमार। संवाद
नगरपालिका व नगर पंचायतों में जन सुनवाई के दौरान आवास से संबंधित शिकायतें अधिक रहीं। जर्जर मकान में रह रहे लोग सहमे हुए हैं। उन्हें हादसे का डर सता रहा है। सोमवार को नगरपालिका एवं नगर पंचायत कार्यालयों में पहुंचकर नागरिकों ने अपनी पीड़ा सुनाई। कहा, कि जर्जर भवनों को अगर व्यवस्थित तरीके से ध्वस्त नहीं किया गया तो हादसा फिर हो सकता है। इस दौरान लोगों ने आवास की भी मांग की है।
विज्ञापन


नगरपालिका परिषद बेल्हा के कार्यालय में दोपहर करीब 12 बजे प्रतापगढ़ उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अंकुर केसरवानी पहुंचे। ईओ राकेश कुमार जन सुनवाई कर रहे थे। नगर अध्यक्ष अंकुर ने बताया कि पड़ोसी के जर्जर मकान की वजह से हर समय खतरा बना रहता है। पहले भी शिकायत की गई थी लेकिन निस्तारण नहीं हुआ। उलटे मुझे ही नोटिस थमा दी गई है। अंकुर ने कहा कि अगर अफसर नहीं चेते तो फिर से हादसा हो सकता है और मलबे में चीखें दबकर रह जाएंगी।
विज्ञापन

ईओ राकेश कुमार ने तत्काल टीम को बुलाकर उनकी शिकायत से अवगत कराया। इस भूल को सुधार करने का निर्देश दिया। इस दौरान सात शिकायतें आईं थीं, इसमें अधिकांश जर्जर भवन से जुड़ी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत मानिकपुर में ईओ अतुल रघुवंशी की उपस्थिति नहीं थी। वह मुख्यालय गए थे। लिपिक राकेश सोनकर ने जनसुनवाई की। यहां मानिकपुर बाजार के अनूप कुमार गुप्ता ने बताया कि मां ज्वाला देवी धाम में यात्री शेड जर्जर हो चुका है। कभी भी गिर सकता है। यहां चार शिकायतें आईं, इसमें दो शिकायतें आवास से संबंधित रहीं।


हैंडपंप की मरम्मत कराएं

पृथ्वीगंज। नगर पंचायत पृथ्वीगंज में सोमवार को ईओ ऋचा यादव ने जनसुनवाई की। जमुवारी वार्ड निवासी विनोद प्रजापति ने हैंडपंप की मरम्मत और पूरनपुर वार्ड निवासी रोहित सरोज ने लाइट को रिपेयरिंग कराने की मांग की। ईओ ने बताया कि दोनों शिकायतों का निस्तारण करा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed