फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Administration's preparations remain incomplete even after the Mahuli accident.

Pratapgarh News: महुली हादसे के बाद भी प्रशासन की तैयारी अधूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Administration's preparations remain incomplete even after the Mahuli accident.
शहर में जर्जर आवासों को चिह्नित करने में प्रशासन और नगर निकायों की लापरवाही सामने आई है। शासन ने मानसून शुरू होने से पहले यह कार्य पूरा करने का निर्देश दिया था। इस अनदेखी के कारण महुली हादसे के बाद लालगंज में भी एक बुजुर्ग की जान चली गई।
विज्ञापन

प्रशासन की अधूरी तैयारी के कारण बुधवार देर रात महुली में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। प्रशासन ने बताया कि 17 जून को मृतक प्रमोद श्रीवास्तव को जर्जर आवास के लिए नोटिस भेजी गई थी। घटना के 72 घंटे बाद नगर निकाय से लेकर तहसील और ब्लॉक के अफसर चिह्नांकन का काम पूरा कर सके हैं।
विज्ञापन

समय पर कार्य पूरा न होने से शनिवार सुबह करीब 10 बजे लालगंज तहसील के मोठिन खास में 70 वर्षीय नासिर की मलबे में दबकर मौत हो गई। उनका कच्चा आवास भरभराकर गिर गया था। यह इस साल की दूसरी जनहानि नहीं है। मई माह में बाघराय थाना क्षेत्र में शांति देवी (46) और शिवभूषण पांडेय भी मलबे में दबकर जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने जर्जर आवासों को चिह्नित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि अभी तक 450 जर्जर आवासों को चिह्नित किया जा चुका है। लोगों को सुरक्षित स्थलों पर पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed