{"_id":"6a7791c495815b2b60095af7","slug":"youth-shot-by-neighbor-over-land-dispute-referred-to-higher-center-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-174928-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: जमीन के विवाद में पड़ोसी ने युवक को मारी गोली, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: जमीन के विवाद में पड़ोसी ने युवक को मारी गोली, रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीगंज थाना क्षेत्र के जरियारी गांव में शनिवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने युवक को गोली मार दी। दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाके में दहशत फैल गई।
रानीगंज थाना क्षेत्र के जरियारी निवासी लक्ष्मी निधि यादव उर्फ बच्चा (28) का पड़ोसी से जमीन विवाद को लेकर रंजिश चल रही है। शनिवार को बच्चा अपने रामदास के साथ बाइक से जामताली बाजार के लिए घर से निकला। घर से सौ मीटर की दूरी पर ही पड़ोसी ने अपनी बाइक भिड़ा दी। विवाद बढ़ने पर पड़ोसी ने तमंचा निकालकर हवाई फायरिंग की।
जान बचाने के लिए दोनों भाई बाइक से उतरने लगे। इस बीच हमलावर पड़ोसी ने बाइक चला रहे बच्चा के पेट में गोली मार दी। दिनदहाड़े गोलियां चलने से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को ट्राॅमा सेंटर रानीगंज भिजवाया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
पीड़ित ने पड़ोसी अभिषेक यादव पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। बताया कि दो बाइक से चार लोग मौके पर पहुंचे थे। बाइक रोकने का विरोध करने पर फायरिंग करना शुरू कर दिए। घटना की जानकारी पर क्षेत्राधिकारी रानीगंज प्रशांत राज भी पहुंचे। हालांकि पुलिस की कार्रवाई से पहले ही हमलावर भाग निकले।