{"_id":"6a81fa1af74954d4a2032a39","slug":"amidst-political-heat-saurabhs-funeral-procession-took-place-after-48-hours-pratapgarh-news-c-3-1-jhs1028-952773-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सियासी गर्मी के बीच 48 घंटे बाद उठी सौरभ की अर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सियासी गर्मी के बीच 48 घंटे बाद उठी सौरभ की अर्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आक्रोश की आग में 48 घंटे तक सुलगने के बाद आपूर्ति विभाग के संविदाकर्मी सौरभ विश्वकर्मा उर्फ मोनू के शव का रविवार को पुलिस सुरक्षा के बीच शृंग्वेरपुर घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान सियासी गर्मी भी बढ़ गई। सपा ने जैसे ही अपना प्रतिनिधि मंडल भेजने की घोषणा की, सरकार ने आरोपियों पर इनाम घोषित कर दिया। शाम को एक इनामी गिरफ्तार भी कर लिया गया। अब तक कुल चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
लीलापुर थाना क्षेत्र के मानापुर सिंधौर निवासी सौरभ विश्वकर्मा को 13 अगस्त की शाम करीब सात बजे गजाधर इंटर कॉलेज के समीप पुरानी रंजिश में हमलावरों ने पीट-पीटकर घायल कर दिया था। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान संविदाकर्मी की मौत हो गई। 14 अगस्त को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा। हत्या से नाराज परिजनों ने अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया।
15 अगस्त की शाम तक प्रशासनिक अमला मान-मनौव्वल करता रहा। हालांकि, देर शाम विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल और भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव की उपस्थिति में परिजन अंतिम संस्कार को तैयार हो गए। रविवार की सुबह करीब 10 बजे शव वाहन को शृंग्वेरपुर रवाना किया गया। पुलिस फोर्स के साथ परिजनों को भेजा गया। मृतक के बड़े भाई धर्मेंद्र विश्वकर्मा ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
डेढ़ बीघा जमीन का मिलेगा पट्टा
मान-मनौव्वल के दौरान एसडीएम ने मृतक की पत्नी आंचल को डेढ़ बीघा सरकारी जमीन का पट्टा आवंटन का आश्वासन दिया। एसडीएम वाचस्पति सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा जमीन की तलाश कर ली गई है। उन्होंने कहा कि शेष मांगों को भी जल्द पूरा किया जाएगा।
चौराहों पर बैरिकेडिंग, प्रवेश पर रही रोक
मृतक के घर पहुंचने वाले जनप्रतिनिधियों और नेताओं के प्रवेश पर रविवार को रोक लगा दी गई। शमशेरगंज खान चौराहे, चमरूपुर शुक्लान तिराहा, सरला देवी विद्याल, तुलसी चौराहा पर पुलिस फोर्स के साथ पीएसी तैनात रही। लोकजन सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र विश्वकर्मा को शमशेरगंज के पास एएसपी पश्चिमी बृजनंदन राय और सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा ने रोक लिया। मृतक के घर से लेकर चौराहों तक सांगीपुर, बाघराय, लीलापुर, जेठवाराा, महेशगंज थाने की पुलिस फोर्स तैनात रही
बेसुध हुई आंचल
पति को खोने के गम में पत्नी आंचल बेसुध हो गई। आंचल को बेसुध देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। लोग परिजनों को सांत्वना देते रहे।
प्रतिनिधि मंडल परिजनों से करेगा मुलाकात
सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के निर्देश पर 13 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल सोमवार को मृतक के परिजनों से मुलाकात करेगा। प्रतिनिधि मंडल में सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल, पुष्पेंद्र सरोज, पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा, विधायक डॉ. आरके वर्मा, राम सिंह पटेल, जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, पूर्व विधायक मुन्ना यादव, राजकुमार पाल, प्रदेश सचिव डॉ. शशिकांत विश्वकर्मा, सौरभ सिंह, संदीप विश्वकर्मा, कमलेश विश्वकर्मा, अहमद अली शामिल हैं।
हत्यारोपियों पर इनाम घोषित, अब तक चार गिरफ्तार
प्रतापगढ़। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि तीन हत्यारोपी विपिन तिवारी उर्फ दरोगा, संजय कुमार उर्फ मिंटू उपाध्याय, सौरभ तिवारी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है। फरार तीन आरोपी तुलापुर निवासी दीपू सिंह, अमन तिवारी व डाडी निवासी अनुज तिवारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। शाम को अनुज को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
सपा नेताओं को किया हाउस अरेस्ट
प्रतापगढ़। संविदाकर्मी सौरभ के अंतिम संस्कार में सपा नेताओं को पहुंचने से पहले ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया। अंतीपुर निवासी पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह यादव उर्फ मुन्ना को हाउस अरेस्ट कर पुलिस अंतू थाने ले गई। देल्हूपुर थाना क्षेत्र के छितपालगढ़ निवासी सपा जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी और मानधाता के कटकावली निवासी सपा नेता अहमद अली के घर पुलिस फोर्स पहुंची। संवाद