फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Boy dies after drowning in a bucket full of water.

Pratapgarh News: पानी भरी बाल्टी में डूबने से बालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Boy dies after drowning in a bucket full of water.
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बिरौती में पानी भरी बाल्टी में डूबने से डेढ़ वर्षीय बालक की मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

बिरौती निवासी मोहित सरोज का बेटा प्रतीक रविवार दोपहर लगभग एक बजे घर के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते वह पानी से भरी बाल्टी में गिर गया। कुछ देर बाद परिजनों की नजर बेटे पर पड़ी। आनन-फानन में परिजन उसे सीएचसी पट्टी ले गए। सीएचसी के चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक डॉ. नीरज सिंह ने बताया कि पानी में डूबने से बालक की मौत हुई है। इकलौते बेटे की मौत से मां सरिता देवी का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed