Pratapgarh : प्रेम प्रपंच में शादी की जिद पर अड़ी बीए की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम
फतनपुर इलाके में बृहस्पतिवार की रात बीए की छात्रा ने घर के अंदर फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार परिजनों ने से प्रेमी से शादी करने को इनकार किया था। इस बात से नाराज किशोरी ने जान दे दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतनपुर इलाके में बृहस्पतिवार की रात बीए की छात्रा ने घर के अंदर फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार परिजनों ने से प्रेमी से शादी करने को इनकार किया था। इस बात से नाराज किशोरी ने जान दे दी।
बीए की छात्रा का पड़ोसी गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच प्रेम गहरा होता चला गया है और दोनों एक-दूसरे के साथ शादी की जिद पर अड़ गए। परिजनों के अनुसार छात्रा शाम को आटा पिसवाने चक्की पर गई थी। लौटते समय रास्ते में मिले प्रेमी ने रोककर साथ चलने की बात कही। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर युवक भाग निकला। घर पहुंची छात्रा कमरे में सोने चली गई। देर रात दुपट्टे के फंदे से पंखा के सहारे झूल गई। सुबह कमरा का दरवाजा बंद देख परिजन परेशान हो गए।
आवाज लगाने पर छात्रा ने दरवाजा नहीं खोला। रोशनदान से परिजनों ने छात्रा को फंदे पर झूलता देख रोने बिलखने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। छात्रा की मां ने युवक के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है। मृतका पांच बहनों में सबसे छोटी थी। थाना प्रभारी मनीष मिश्र ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी करने से परिजनों ने इनकार किया था। नाराज छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।