सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bank cashier dies after bike collides with highway divider

Pratapgarh News: हाईवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, बैंक कैशियर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bank cashier dies after bike collides with highway divider
विज्ञापन
कानपुर-वाराणसी हाईवे पर उतरते समय तेज रफ्तार बाइक सवार डिवाइडर से टकरा गए। टक्कर के बाद बाइक समेत करीब 25 फिट नीचे लिंक मार्ग पर गिर पड़े। जिससे बाइक सवार बैंक कैशियर दीप चटर्जी की मौत हो गई। खबर मिलने पर परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे।
Trending Videos

प्रयागराज के राजापुर कसारी मसारी मोहल्ला निवासी मिलन चटर्जी का इकलौता बेटा 26 वर्षीय दीप चटर्जी को छह माह पहले एसबीआई प्रतापगढ़ शाखा में कैशियर के पद पर नियुक्ति मिली थी। वह रविवार को हिम्मतगंज मोहल्ला निवासी हर्ष साहू, राजरूपपुर निवासी इक्षित, सुलेमसराय धूमनगंज निवासी हर्षित पांडेय के साथ अलग-अलग रेसर बाइक से रायबरेली के ऊंचाहार बटोही खाना खाने गए थे। वहां से चारों खाना खाने के बाद अपनी-अपनी बाइक से प्रयागराज लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सभी की बाइक तेज रफ्तार थी। दोपहर में कानपुर- वाराणसी हाईवे से नीचे उतरकर ओवरब्रिज पर चढ़ते समय अचानक दीप चटर्जी की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीप चटर्जी रेलिंग तोड़ते हुए करीब 25 फिट नीचे लिंक मार्ग पर औंधे मुंह गिर पड़े। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस दोस्तों की मदद से उसे उपचार के लिए कुंडा सीएचसी ले गई। जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलने पर घर से रोते बिलखते परिजन पहुंचे। हादसे में दीप का हेलमेट चकनाचूर हो गया था। कुंडा सीओ अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि बाइक की स्पीड तेज थी। नीचे उतरते समय उनका बाइक से उसका नियंत्रण खो गया, जो हादसे की वजह बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed