सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bhagwati Prasad was the source of inspiration for the society: Pratibha

समाज के प्रेरणास्रोत थे भगवती प्रसाद : प्रतिभा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Bhagwati Prasad was the source of inspiration for the society: Pratibha
विज्ञापन
विकासखंड लक्ष्मणपुर के चमरुपुर शुक्लान में शिक्षक भगवती प्रसाद की स्मृति में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि भगवती प्रसाद स्वर्णकार जैसे शिक्षक समाज के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं। उन्होंने शिक्षा के माध्यम से संस्कार, अनुशासन और मानवीय मूल्यों में विद्यार्थियों को विकसित किया। विशिष्ट अतिथि वकील परिषद के अध्यक्ष इंदुभाल मिश्र ने कहा कि शिक्षक भगवती प्रसाद ने अपने जीवन से यह सिद्ध किया है कि शिक्षक केवल विषय नहीं पढ़ाता बल्कि नैतिकता की भी सीख देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन संतोष संगम ने किया। शिक्षक डॉ. अरुण कुमार रत्नाकर ने अतिथियों का आभार जताया। अतिथियों ने शिक्षकों को सम्मानित किया। इस मौके पर सूर्यकांत मिश्र, आशुतोष गिरि, डॉ. सच्चिदानंद त्रिपाठी, आलोक कुशवाहा, पुरुषोत्तम सोनी, कविता सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed