{"_id":"6a4beb1e9816822dea09d89c","slug":"car-crashes-into-highway-divider-one-dead-five-injured-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-172183-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कार, एक की मौत, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कार, एक की मौत, पांच लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर सोमवार देर शाम भीषण सड़क हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि कार सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार लखनऊ के रहने वाले हैं।
सोमवार देर शाम प्रयागराज से लखनऊ की ओर जा रही बलेनो कार में आधा दर्जन लोग सवार थे। घायलों के अनुसार, नवाबगंज के प्रयागराज-लखनऊ हाईवे स्थित वरवलिया याकूबपुर पुलिया के पास चालक को झपकी आ गई और कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। टक्कर के बाद आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल नवाबगंज पुलिस को घटना की सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को कार से बाहर निकाला। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी ऊंचाहार ले जाया गया। वहां, डॉक्टरों ने सर्वेश कुमार (46) को मृत घोषित कर दिया। घायल प्रतिमा यादव (32), राज केसरी (52), रवि कुमार (39), सक्षम (12), भीम (5) और आस्तिक (2) को प्राथमिक उपचार के बाद एम्स रायबरेली रेफर कर दिया गया। कार में सवार लोग लखनऊ के सेक्टर-10 के रहने वाले हैं।