{"_id":"69540db3705af57b7306b435","slug":"chaos-over-karbala-land-four-arrested-for-attempting-to-capture-it-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-155588-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: कर्बला की जमीन पर बवाल, कब्जे की कोशिश पर चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: कर्बला की जमीन पर बवाल, कब्जे की कोशिश पर चार गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
रंजीतपुर चिलबिला स्थित कर्बला में मंगलवार की सुबह जमीन पर कब्जा करने की कोशिश पर बवाल हाे गया। बुलडोजर लेकर पहुंचा भू माफिया कब्रें ध्वस्त करने लगा तो बड़ी संख्या में लोग विरोध पर उतर आए। फोर्स के साथ पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने स्थिति संभाली और चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार सुबह पल्टन बाजार निवासी विजय मौर्य अपने साथियों के साथ दो बुलडोजर लेकर पहुंचा। उसने जमीन को समतल कराना शुरू कर दिया। जानकारी मिलते ही मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष हैदर अली समेत दूसरे पदाधिकारी व अकीदतमंद पहुंचकर विरोध करने लगे। बवाल की आशंका को देखते हुए एएसपी पूर्वी शैलेंद्र लाल, सीओ सिटी प्रशांत राज मौके पर पहुंचे। मौके से भूमाफिया विजय मौर्य, उसके बेटे विशाल मौर्य, मंगरौरा प्रधान संघ अध्यक्ष विपिन जायसवाल के भाई अंकित जायसवाल और अधिवक्ता अनूप श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया गया।
मौके पर मौजूद दोनों जेसीबी मशीनों को चिलबिला पुलिस चौकी भेजकर सीज करा दिया। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष हैदर अली व आबिद गुफरान रजा ने आरोप लगाया कि विजय मौर्य ने जमीन के कागजों में हेरफेर कर जबरन कब्जा करने की कोशिश की। इस जमीन के स्वामित्व को लेकर पहले से ही दो पक्षों के बीच अदालत में मामला चल रहा है। तनाव को देखते हुए नगर कोतवाली, अंतू, कोहड़ौर, दिलीपपुर, कोतवाली देहात की पुलिस संग पीएसी देर शाम तक मुस्तैद रही।
बवाल कराने आए हैं, जमीन से कोई वास्ता नहीं
घटना स्थल पर मौजूद लोगों का कहना था कि आरोपी बवाल करने की नीयत से आए थे। जमीन को लेकर कर्बला के जिम्मेदारों व स्थानीय निवासी मनोज पांडेय के परिवार से न्यायालय में मुकदमे बाजी छह वर्षों से चल रही है लेकिन उनके बीच कभी अदावत नहीं हुई।
धार्मिक उन्माद की कोशिश
सीओ सिटी प्रशांत राज हुड्डा ने बताया कि मोहर्रम कमेटी की ओर से मिली तहरीर के आधार पर भूमाफिया विजय मौर्य, उसके बेटे विशाल मौर्य, अंकित जायसवाल समेत 10-12 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। धार्मिक स्थल कर्बला को जानते हुए भी भूमाफिया विजय मौर्य ने दुस्साहसिक कदम उठाया। वह धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश में था। पुलिस की छानबीन में यह पता चला कि किसी बदामा देवी से विजय मौर्य ने जमीन का एग्रीमेंट लिया है। वह जमीन कहां है। इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं है।
खंगाला जाएगा आपराधिक इतिहास
सीओ सिटी प्रशांत राज ने बताया कि विजय मौर्य व मंगरौरा के प्रधान संघ अध्यक्ष विपिन जायसवाल के भाई अंकित जायसवाल के अलावा घटना स्थल पर मौजूद लोगों का आपराधिक इतिहास खंगाला जाएगा। विदित हो कि मंगरौरा प्रधान संघ के अध्यक्ष का नाम गांजा तस्करी में आ चुका है।
Trending Videos