{"_id":"6a514bb5b646b8da8c089be5","slug":"died-of-snakebite-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-172499-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सर्पदंश से बालिका समेत दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सर्पदंश से बालिका समेत दो लोगों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग इलाकों में बृहस्पतिवार की रात सर्पदंश से बालिका समेत दो लोगों की मौत हो गई। अचानक मौत से परिजनों में चीख पुकार मच गई।
कंधई के मधुपुर निवासी गंगा रावत की 10 वर्षीय नातिन अमृता कक्षा तीन की छात्रा थी। बृहस्पतिवार की रात वह कमरे में फर्श पर सो रही थी। देर रात सर्पदंश से बालिका की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। चिकित्सकों ने बालिका को मृत घोषित कर दिया।
पिता अमित कुमार ने बताया कि घर के पास पीएचसी थी लेकिन वहां पर रात दो बजे कोई डॉक्टर नहीं था। इस वजह से मेडिकल कॉलेज जाना पड़ा। देरी होने के कारण अमृता की मौत हो गई।
उधर, मानिकपुर थाना क्षेत्र के शाहाबाद निवासी राजेश प्रजापति (28) बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े आठ बजे मोबाइल चार्जर को स्विच बोर्ड में लगा रहे थे। कमरे में बोरियों के बीच बैठे सांप ने डस लिया। आनन-फानन में परिजन युवक को लेकर सीएचसी कालाकांकर पहुंचे। हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने एम्स रायबरेली रेफर कर दिया। रायबरेली जाते समय युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
युवक की मौत से मां धुरपत देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का एक छोटा भाई विकास है। सीएचसी कालाकांकर के अधीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि राजेश को एंटी वेनम इंजेक्शन लगाया गया था लेकिन सीएचसी आने में देरी से समय पर इलाज नहीं मिल सका।