{"_id":"6a514b2906b17b774a085219","slug":"instructions-for-disposal-of-650-pending-cases-pratapgarh-news-c-3-1-jhs1028-925399-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: खाद्य नमूनों के 650 लंबित मामलों के निस्तारण के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: खाद्य नमूनों के 650 लंबित मामलों के निस्तारण के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम अभिषेक पांडेय ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की बैठक में शुक्रवार को कैंप कार्यालय सभागार में खाद्य पदार्थों के फेल नमूनों से संबंधित 650 लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुराने मामलों को प्राथमिकता से निपटाने और वसूली की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, मिलावट रोकने और औषधियों की निगरानी की समीक्षा की गई। उन्होंने मध्याह्न भोजन योजना के फेल नमूनों में प्रधानाध्यापकों और ग्राम प्रधानों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने औषधि निरीक्षक को थोक एवं फुटकर मेडिकल स्टोरों पर निगरानी रखने एवं नारकोटिक्स दवाओं की अवैध बिक्री रोकने और नियमों के विरुद्ध दवा बेचने वाली किराना दुकानों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
मार्ग चौड़ीकरण परियोजनाओं की समीक्षा की
प्रतापगढ़। डीएम अभिषेक पांडेय ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय सभागार में चिलबिला-अमेठी और प्रयागराज-अयोध्या मार्ग चौड़ीकरण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में बिजली लाइनों के स्थानांतरण, पेड़ों की कटाई और धार्मिक स्थलों के समन्वित स्थानांतरण पर चर्चा हुई। बैठक में एसडीएम सदर अनुष्का शर्मा और डीएफओ आशुतोष गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
.........
....