सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Farmer murdered while irrigating his crop

Pratapgarh News: फसल की सिंचाई करने गए किसान की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Farmer murdered while irrigating his crop
विज्ञापन
अंतू के नरी में रविवार की रात गेहूं की फसल सींचने निकले किसान रामलखन यादव की बेरहमी से धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई। सोमवार की सुबह सरसों के खेत में रक्तरंजित शव मिलने पर सनसनी फैल गई। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। वहीं एसपी दीपक भूकर ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
Trending Videos

अंतू थाना क्षेत्र के नरी निवासी 61 वर्षीय रामलखन यादव अपने घर पर रहकर खेती किसानी का काम करता था। बेटे उदयभान के अनुसार रविवार की शाम वह पिता के साथ एक किमी दूर अपने खेत में गेहूं की सिंचाई करने गया था। देर रात रामलखन ने अपने बेटे उदयभान को घर भेजते हुए बोला कि वह कुछ देर बाद आएगा। रात में मवेशियों के आने की आशंका के चलते वह रुक गया था। काफी देर बाद भी वह घर नहीं पहुंचा। इससे परिवार के लोग परेशान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में खोजबीन करते हुए खेत पर पहुंचे लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार की सुबह करीब नौ बजे ग्रामीणों संग तलाश कर रहे परिजनों को गेहूं के खेत में खून नजर आया। सरसों के खेत की ओर नजर गई तो रक्तरंजित शव रामलखन का नजर आया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धारदार हथियार से उसके सिर, चेहरे व शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान थे। यह देख परिजन रोने बिलखने लगे।
सूचना मिलने पर अंतू पुलिस अपने साथ फॉरेंसिक टीम लेकर घटनास्थल पर पहुंची। परिजन पड़ोस के लोगों पर ही रंजिश में हत्या की आशंका जताने लगे। दोपहर में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, एएसपी पूर्वी शैलेंद्र लाल व सीओ सिटी प्रशांत राज ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिवार के लोगों से बातचीत कर दोषियों पर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया। देर शाम मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेंद्र लाल ने बताया कि पूर्व में हुई घटना सहित सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। मृतक के मोबाइल नंबर से भी साक्ष्य संकलित करने का प्रयास किया जा रहा है।

फॉरेंसिक टीम का होता रहा इंतजार
अंतू के नरी में किसान रामलखन की हत्या की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। ग्रामीणों का कहना है कि करीब नौ बजे खबर पुलिस को दी गई। करीब 11 बजे थानाध्यक्ष आनंदपाल सिंह पहुंचे। छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की बजाय फॉरेंसिक टीम का इंतजार करने लगे। ऐसे में करीब डेढ़ बजे तक मृत किसान का शव खेत में ही पड़ा रहा। लोगों में इस बात का गुस्सा था कि सूचना के बाद भी अंतू पुलिस समय से नहीं पहुंची।


दी चेतावनी, कर लेंगे आत्मदाह
हत्या से दुखी बेटे उदयभान यादव ने कहा कि 25 वर्ष पहले मां की हत्या हुई थी। अब उसके पिता की हत्या कर दी गई। यदि सही कार्रवाई न हुई तो वह परिवार समेत आत्मदाह कर लेगा।


26 वर्ष पहले हुई थी पत्नी केवला की हत्या, आरोपी हो चुके हैं दोषमुक्त
पड़ोसियों के अनुसार जमीन के विवाद में करीब 26 वर्ष पूर्व रामलखन के पिता राजाराम यादव से पड़ोसियों के बीच विवाद हुआ था। दोनों से लाठी डंडा चला। जिसमे रामलखन की पत्नी घायल केवला देवी की मौत हो गई थी। घटना में पड़ोसी रामलाल वर्मा, सुखराम यादव, हरीराम यादव, उदयराज को आरोपी बनाया गया था। दो वर्ष पहले सभी आरोपी मुकदमे में दोषमुक्त हो चुके हैं। हालांकि इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कभी भी विवाद नहीं हुआ। हालांकि पुलिस इस कड़ी को जोड़ते हुए छानबीन कर रही है। मृतक के मोबाइल नंबर की काॅल डिटेल आने के बाद पुलिस को घटना का अहम साक्ष्य मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed