{"_id":"6952bdb249be45278e0038f2","slug":"fearing-being-shot-again-he-fled-as-soon-as-he-got-the-chance-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-155483-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: दोबारा गोली मारने का सताया भय, मौका मिलते ही भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: दोबारा गोली मारने का सताया भय, मौका मिलते ही भागा
विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टी पुलिस की मुठभेड़ में घायल दुष्कर्म के फरार आरोपी जावेद उर्फ चांद को रविवार की रात दोबारा पकड़ने के बाद कोतवाली पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को जेल भेज दिया। अस्पताल से भागने के बारे में उसने बताया कि डर था कि कहीं पुलिस उसे दोबारा गोली न मार दे। जैसे ही पुलिसकर्मी मोबाइल देखते हुए सोने लगे। वह मौका पाकर भाग निकला। पुलिस से बचने के लिए वह सुल्तानपुर में छिपा रहा और सरकारी अस्पताल में मरहम पट्टी भी कराई।
पट्टी कोतवाली क्षेत्र में 20 दिसंबर की शाम सात साल की मासूम बालिका से बाजार के ही रहने वाले एक युवक ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद फरार आरोपी जावेद उर्फ चांद बाबू पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया। 23 दिसंबर की रात पट्टी पुलिस ने उसे मुठभेड़ में पकड़ लिया था। पैर में गोली लगने के कारण उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
पुलिसकर्मियों को गच्चा देकर वह फरार हो गया। एसपी दीपक भूकर ने दरोगा समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया और फरार आरोपी समेत पुलिसकर्मियों के खिलाफ नगर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई। रविवार की रात स्पेशल टीम प्रभारी अर्जुन सिंह व कोतवाली पुलिस ने उसे पकड़ लिया। सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच उसे न्यायालय ले जाया गया। सीओ सिटी प्रशांत राज ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेजा गया है।
Trending Videos