सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   FIR lodged against former BJP MLA Dheeraj, Block Chief Satyam and 26 others

Pratapgarh News: भाजपा के पूर्व विधायक धीरज, ब्लॉक प्रमुख सत्यम समेत 26 पर प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against former BJP MLA Dheeraj, Block Chief Satyam and 26 others
विज्ञापन
भाजपा नेता और पूर्व मंत्री प्रो. शिवाकांत ओझा और उनके पूर्व ब्लॉक प्रमुख पुत्र के काफिले में शामिल कार में तोड़फोड़ करने और समर्थकों से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा, भतीजे ब्लॉक प्रमुख शिवगढ़ सत्यम ओझा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं पूर्व विधायक पक्ष के कुछ लोगों का पुलिस ने चिकित्सकीय परीक्षण कराया है।
Trending Videos

रानीगंज कस्बा निवासी लालमणि तिवारी की ओर से दर्ज एफआईआर में आरोप लगाया गया कि 27 दिसंबर की रात वह पूर्व मंत्री प्रो. शिवाकांत ओझा व उनके गौरा के पूर्व प्रमुख बेटे पूर्णांशू ओझा उर्फ श्यामू के साथ क्षेत्र से एसआईआर अभियान में शामिल होकर रानीगंज स्थित आवास पर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानीगंज रेलवे क्राॅसिंग -जामताली मार्ग पर पूर्व विधायक धीरज ओझा, भतीजे शिवगढ़ ब्लॉक प्रमुख सत्यम ओझा, भाई नीरज ओझा समेत अन्य समर्थकों के साथ पीछे से पहुंचे। चूंकि पूर्व मंत्री के साथ वह कार में बैठे थे। ऐसे में पूर्व विधायक व उनके समर्थक गाली गलौज करते हुए धमकाने लगे। बोले कि जान से खत्म कर दें, जिससे सारी नेतागिरी खत्म हो जाएगी। इसी बीच पूर्व विधायक ने अपनी पिस्टल से गाड़ी के शीशे पर प्रहार कर दिया। जिससे कार का शीशा टूट गया। जिससे लोग पूर्व मंत्री समेत समर्थकों पर हमलावर हो गए। इससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
कार से निकालकर उसे, प्रदीप दुबे व दिग्विजय कश्यप के साथ मारपीट की। इस बीच पूर्व प्रमुख की कार में बैठे गनर रवि सिंह के बचाव करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। लालमणि ने आशंका जताई कि पूर्व विधायक धीरज ओझा समेत सभी के आपराधिक इतिहास है। जो किसी भी दिन उसके नेता पूर्व मंत्री व पूर्व प्रमुख के साथ घटना कर सकते हैं।
पुलिस ने पूर्व विधायक धीरज, उनके भाई नीरज, भतीजे सत्यम, दिलीप उर्फ रिंकू दुबे, अखिल सिंह डेविड, निलेश पांडेय समेत 20 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच चल रही है। कानून को हाथ में लेने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed