{"_id":"696bcec4ba6ee921e3010997","slug":"fog-wreaks-havoc-pickup-overturned-after-collision-with-bus-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-157021-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे का कहर: बस की टक्कर से पिकअप पलटी, बुजुर्ग श्रद्धालु की मौत, 22 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे का कहर: बस की टक्कर से पिकअप पलटी, बुजुर्ग श्रद्धालु की मौत, 22 घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
घने कोहरे के कारण शनिवार तड़के करीब चार बजे माघ मेला जा रहे श्रद्धालुओं से भरे वाहन (पिकअप) में प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर जोगापुर के समीप पीछे से आ रही बस ने टक्कर मार दी। हादसे में एक बुजुर्ग श्रद्धालु की प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल (एसआरएन) में मौत हो गई और 22 घायलों को राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
संत कबीरनगर जनपद के बेलहरकला थाना क्षेत्र के दुधारा व लोहरौली से मौनी अमावस्या पर संगम स्नान के लिए करीब 37 श्रद्धालु शुक्रवार की शाम गांव के ही गिरीशचंद्र की पिकअप से प्रयागराज के लिए रवाना हुए। जोगापुर के करीब चालक ने ब्रेक लगा दी। कोहरा घना होने के कारण पीछे से आ रही प्राइवेट बस को दिखाई नहीं पड़ा और टक्कर मार दी, जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।
घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज के राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय पहुंचाया। डीएम शिव सहाय अवस्थी, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, एएसपी पूर्वी शैलेंद्र लाल भी पहुंचे। करीब 23 घायलों का उपचार करने के बाद आठ की हालत गंभीर देख भर्ती कर लिया गया। कुछ देर बाद गंभीर रूप से घायल सुक्खू (75) को चिकित्सकों ने प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया।
सीओ सिटी प्रशांत राज ने बताया कि घायल बुजुर्ग की दोपहर में एसआरएन अस्पताल में मौत हो गई। अस्पताल में भर्ती सभी घायलों की हालत में सुधार होने पर परिजन उन्हें लेकर वापस घर लौट गए। प्राइवेट बस को कब्जे में ले लिया गया। चालक फरार है।
हादसे में घायल श्रद्धालु
संतराम (65), कर्मराज (50), रामअंजोर (45), नरेश (50), राम बहादुर यादव (58), सुनीता (42), चंपा देवी (44), आशा देवी (32), अंशिका (10) पुत्री भैयालाल, कमला देवी (70), सुशीला (55 ), आदित्य (16), यशवंत प्रसाद (65), मालती (39),अदावती (42), सोमवती (44), कमलावती (48), कन्हैयालाल (50) , चालक गिरीशचंद्र, आर्यन (05), मुरारी लाल (60), रेशमा (60) और राजू (32)।
जोगापुर से लेकर अस्पताल तक चीख-पुकार
हाईवे पर हुई दुर्घटना के बाद जोगापुर से मेडिकल कॉलेज के राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय तक चीख पुकार मची रही। पिकअप पर सवार मामूली रूप से चोटिल घायल अपने साथियों को भी संभालने में लगे रहे। अस्पताल में अफरातफरी का माहौल रहा। इमरजेंसी में एक चिकित्सक के अलावा स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। सूचना के बाद भी समय से चिकित्सक नहीं पहुंचे, जिससे इलाज में दिक्कत हुई।
आधे घंटे तक आवागमन रहा बाधित
हाईवे पर जोगापुर में हुई घटना के बाद करीब आधे घंटे तक वाहनों का आवागमन बाधित रहा। प्रयागराज व अयाेध्या की ओर जाने वाले वाहन रुक गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को किनारे कराते हुए वाहनों का आवागमन शुरू कराया। क्रेन की मदद से पिकअप को हटवाया गया।
पिकअप में बना रखा था मचान
गंगा मैया ने बचाया... हम तो समझे अब बेटे को खो देंगे
प्रतापगढ़। पिकअप में श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा थी। इसकी वजह मचान बना रखा था। अनियंत्रित होने पर सब एक-दूसरे पर गिर पड़े।
दुर्घटना की खबर मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे घायल आदित्य के पिता ओम प्रकाश आंखों में आंसू लिए कहते रहे कि गंगा मैया ने बचा लिया। घायल अदालती को संभाल रहीं कमला का कहना था कि टक्कर के बाद लगा कि कोई जिंदा नहीं बचेगा। राजू भी अपने पांच साल के बेटे आर्यन को गोद में लेकर दुलारता रहा। पिता व पुत्र की आंखों में दहशत झलकती रही। हादसे के बाद लोगों की गठरियां दूर तक फैली रहीं। संवाद
Trending Videos