{"_id":"6a4ea6c08aacbc5488059420","slug":"jitendra-accused-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-172300-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बहनोई का हत्यारोपी जितेंद्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बहनोई का हत्यारोपी जितेंद्र गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहनोई की हत्या के आरोप में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी आरोपी जितेंद्र वर्मा को पुलिस ने उमरौड़ा अंत्येष्टि स्थल से बुधवार को गिरफ्तार किया है। हत्या के मामले में पुलिस तीन आरोपियों को जेल भेज चुकी है।
पूरे चंदन खटवारा निवासी राजू सिंह ने गांव की युवती खुशबू के साथ मंदिर में शादी के बाद कोर्ट मैरिज की थी। शादी के बाद से ही खुशबू के भाई राजू को हत्या की धमकी दे रहे थे। इसकी शिकायत राजू ने जेठवारा पुलिस से की थी। हालांकि उस दौरान पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।
करीब आठ दिन पहले खुशबू के भाइयों ने राजू की घर से सौ मीटर दूरी पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के भाई अनिल ने पिंटू वर्मा, जितेंद्र वर्मा उर्फ जीतू, अरुण वर्मा, तेज बहादुर वर्मा व तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। फरार चल रहे आरोपी जितेंद्र वर्मा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी की जा चुकी है। अज्ञात अभियुक्तों को चिह्नित करने का काम किया जा रहा है।
बृजनंदन राय, एएसी पश्चिमी