{"_id":"6a4945118abc499dbd0fb99a","slug":"laborers-beat-the-landlord-to-death-with-a-stick-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-172054-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मजदूरों ने मकान मालिक को डंडे से पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मजदूरों ने मकान मालिक को डंडे से पीटकर मार डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतू थाना क्षेत्र के चमनगंज बाजार में शनिवार की रात मजदूरों ने मकान मालिक की ही डंडे से पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद मजदूर मौके से भाग निकले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अंतू थाना क्षेत्र के बघुमार निवासी राम मिलन (53) दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते थे। एक माह पहले वह घर आए थे। घर से कुछ दूर स्थित चमनगंज बाजार में मकान का निर्माण करा रहे थे। रात करीब साढ़े आठ बजे मजदूरों से उनका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान मजदूरों ने डंडे से मकान मालिक के ऊपर हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से लहूलुहान राम मिलन गिर गए।
घटना के बाद हमलावर मजदूर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल अधेड़ को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि घटना का सही कारण नहीं पता चल सका है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।