महेशगंज थाना क्षेत्र के गोपालापुर झींगुर गांव निवासी ईंट-भट्ठा मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार देर शाम ईंट भट्ठा मजदूर का शव घर पहुंचा। मृतक के बेटे ने ठेकेदार और ईंट-भट्ठा मालिक पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को दी गई तहरीर में बेटे करन गौतम ने बताया कि उनके पिता जीतलाल गौतम को बाघराय के मालवा छजईपुर निवासी ठेकेदार नोखेलाल सरोज और उमेश यादव बलिया के एक ईंट-भट्ठे पर ले गए थे। आरोप है कि सोमवार शाम ठेकेदार उनके पिता का शव लेकर घर पहुंचा और परिजनों को सूचना दी।
आरोप है कि मृतक के शरीर पर कई जगहों पर चोट के निशान थे। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। करन ने महेशगंज थाने में सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी राधे बाबू ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।

मृतक जीतलाल गौतम। फाइल फोटो- फोटो : भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता।