सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Belha is at 71st position in the state ranking in self-calculation.

Pratapgarh News: स्व-गणना में प्रदेश की रैंकिंग में 71वें पायदान पर बेल्हा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Belha is at 71st position in the state ranking in self-calculation.
विज्ञापन
जिले में सात मई से जनगणना के प्रथम चरण में स्व-गणना हो रही है। मंगलवार को जारी प्रदेश की रैंकिंग में जिले को 71वां स्थान मिला है। अभी तक जिले में 3,000 लोगों ने पोर्टल के माध्यम से स्व-गणना की है।
Trending Videos

प्रदेश की रैंकिंग में जनपद के नीचे सिर्फ हापुड़, गोड़ा, महोबा व कासगंज हैं। जबकि प्रदेश में साेनभद्र पहले और आजमगढ़ दूसरे पायदान पर है। जिला सह जनगणना अधिकारी नैंसी सिंह ने बताया कि जिले में अभी तक 87.89 फीसदी स्व-गणना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग और आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने स्व-गणना नहीं की है। जिस कारण लक्ष्य को पूरा नहीं किया जा सका है। बताया कि 21 मई तक स्व-गणना होगी। साथ ही डीएम, एडीएम समेत अन्य न्यायिक अफसरों ने ऑनलाइन स्व-गणना की है।
जिला जनगणना अधिकारी आदित्य प्रजापति ने बताया कि 22 मई से प्रगणक, सुपरवाइजर जिले में भवनों व कार्यालयों की गणना करेंगे। करीब आठ हजार कर्मचारी जनगणना में लगाए गए हैं।
जिनका प्रशिक्षण कार्य 10 मई को पूरा हो गया है। जनगणना कार्य डिजिटल तरीके से किया जाएगा। इसमें भवनों का नक्शा समेत अन्य सवालों की जानकारी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed