फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Mainline breakdown occurred twice; power supply disrupted for 12 hours.

Pratapgarh News: मेनलाइन दो बार ब्रेकडाउन 12 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Mainline breakdown occurred twice; power supply disrupted for 12 hours.
क्षेत्र में बारिश होते ही बिजली व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो गई है। मंगलवार शाम पांच बजे से बुधवार दोपहर तक दो बार मेन लाइन ब्रेकडाउन होने से करीब 12 घंटे आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

कटौती के कारण क्षेत्र के शीतलागंज, दीवानगंज, रखहा, करमाही, दूलापुर, रुदापुर, नरसिंहपुर, पूरे पांडेय, दारिमाधव, खूंझीकला सहित 12 गांवों के 15 हजार उपभोक्ता भीषण उमस और गर्मी से बेहाल रहे। वहीं, पौराणिक धाम बेलखरनाथधाम में पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार शाम करीब पांच बजे बारिश के दौरान भुपियामऊ से सोनाही, दिलीपपुर उपकेंद्र की मेनलाइन अचानक ब्रेकडाउन हो गई। सूचना मिलने पर बिजली कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग शुरू की। रात साढ़े नौ बजे फाॅल्ट खोजकर आपूर्ति बहाल की। हालांकि राहत ज्यादा देर के लिए नहीं थी। रात ढाई बजे सोनाही और दिलीपपुर के बीच मेन लाइन दोबारा ब्रेकडाउन हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह सात बजे से कर्मचारी फाॅल्ट तलाशते रहे। दोपहर बारह बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। आपूर्ति बाधित होने से पौराणिक स्थल बेलखरनाथ धाम में स्थित अस्थायी पानी की टंकी खाली रही। सीएचसी में भर्ती मरीजों और तीमारदारों को उमस भरी गर्मी में मुश्किल का सामना करना पड़ा। अधीक्षण अभियंता छैल बिहारी ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण मेनलाइन में फाॅल्ट हुआ था। मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कराई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed