{"_id":"6a849acb31d3353c6403169e","slug":"two-accused-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-175631-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौरभ हत्याकांड : आईजी ने दो आरोपियों पर घोषित किया 50 हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौरभ हत्याकांड : आईजी ने दो आरोपियों पर घोषित किया 50 हजार का इनाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र मानापुर सिंधौर निवासी संविदाकर्मी सौरभ विश्वकर्मा की हत्या के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। वहीं, पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अजय मिश्रा ने दो इनामी आरोपी पर इनाम की राशि 25 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार कर दिया है।
हत्यारोपी तुलापुर निवासी दीपू सिंह और तुलई का पुरवा के अमन तिवारी की तलाश पुलिस ने तेज कर दी है। मंगलवार को भी मृतक का घर पुलिस छावनी बना रहा। कई थानों की फोर्स के साथ पीएसी बल तैनात है। 16 अगस्त को पुलिस 25 हजार के इनामी आरोपी डांडी निवासी अनुज तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
घटना के अगले दिन 14 अगस्त को पुलिस ने डांडी निवासी विपिन तिवारी उर्फ दरोगा को गिरफ्तार किया था। 15 अगस्त को पुलिस ने दो आरोपियों डांडी निवासी सौरभ तिवारी एवं संजय कुमार उर्फ मिंटू उपाध्याय को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि आरोपियों की तलाश में चार टीमें लगाई गई हैं।