{"_id":"6a849b47dde07cc5fd033634","slug":"two-children-drowned-while-bathing-in-the-tambura-nala-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-175604-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: तंबूरा नाले में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: तंबूरा नाले में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के दफरा गांव स्थित तंबूरा नाले में मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। गांव में एक साथ दो बच्चों की मौत से मातमी सन्नाटा पसरा रहा।
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के दफरा निवासी 12 वर्षीय विक्रमजीत पुत्र मूल नारायण और 11 वर्षीय अनव पुत्र प्रदीप वर्मा दोस्तों के साथ घर से करीब 800 मीटर दूर स्थित तंबूरा नाले में नहाने गए थे। नाले में नहाने के दौरान गहरे गड्ढे में पैर फिसलने से दोनों डूबने लगे। दोस्तों के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने मशक्कत कर दोनों बच्चों को बाहर निकाला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी पट्टी भिजवाया। चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। बेटे की मौत की जानकारी मिलते ही प्रयागराज में पानी की दुकान चलाने वाले पिता मूल नारायण घर के लिए निकल पड़े। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
इनसेट-
जेसीबी से हुई थी नाले की खोदाई
बारिश से पहले नाले की साफ-सफाई के दौरान जेसीबी से खोदाई की गई थी। इससे नाले की गहराई पहले की अपेक्षा अधिक हो गई थी। इन दिनों लगातार बारिश होने से तंबूरा नाला उफनाया है। उफनाए नाले में डूबने से दोनों बच्चों की मौत हो गई। उफनाए नाले में दोनों बच्चे नहाने पहुंचे थे।
निशा के चीत्कार से गूंज उठी सीएचसी
इकलौते बेटे अनव की मौत का दर्द मां निशा बर्दाश्त न कर सकी। उसके चीत्कार से सीएचसी गूंज उठी। बेटे को पुकारते हुए मां बेसुध हो जा रही थी। पिता प्रदीप वर्मा व बहन आन्या भी रोते रहे। अनव कक्षा चार का छात्र था। वहीं, विक्रमजीत की मौत से मां संगीता, बहन आस्था और छोटा भाई अभि रोते बिलखते रहे। विक्रमजीत भी कक्षा चार का छात्र था।
अवकाश होने के कारण बच्चे गए थे नाले में नहाने
मंगलवार को बारिश के कारण परिषदीय विद्यालयों में अवकाश की घोषणा बीएसए ने की थी। अवकाश होने के कारण दोनों किशोर दोस्तों के साथ तंबूरा नाले में नहाने गए थे।
एक साल पहले महिला की डूबने से हुई थी मौत
आवागमन के लिए ग्रामीणों ने तंबूरा नाले पर लकड़ी का अस्थायी पुल बनाया था। पिछले साल एक महिला घास लेकर पुल के रास्ते दूसरे छोर पर जा रही थी। पैर फिसलने के कारण नाले गिरकर डूबने से महिला की मौत हो गई थी।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
प्रदीप सिंह, सीओ पट्टी।
एडीएम ने जारी की एडवाइजरी
-बारिश के दौरान नदी व नाले में बहाव तेज हो गया है। नहाने से बचें।
-बच्चों को जलाशयों के करीब नहीं जाने दें।
-परिजन बच्चों को हादसे वाली जगहों पर जाने से रोकें।
-दुर्घटना होने पर सहायता के लिए तत्काल 112 डायल करें।
-जरूरी होने पर परिजन साथ में जाएं और निगरानी रखें।
-डूबते हुए व्यक्ति को रस्सी व डंडे के सहारे बचाने का प्रयास करें।