{"_id":"6a0385fd4047caf21304c98e","slug":"24-bed-students-were-deprived-of-the-exam-due-to-non-filling-of-the-form-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-167659-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: फॉर्म न भरने से बीएड के 24 विद्यार्थी परीक्षा से वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: फॉर्म न भरने से बीएड के 24 विद्यार्थी परीक्षा से वंचित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महाविद्यालय की लापरवाही से बीएड के 24 विद्यार्थी परीक्षा से वंचित हो गए। परीक्षा के दूसरे दिन प्रवेश पत्र जारी होने पर विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। एक दिन की परीक्षा छूटने से विद्यार्थी परीक्षा परिणाम को लेकर चिंतित हैं।
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैय्या) विश्वविद्यालय की स्नातक व परास्नातक की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गई हैं। सदर तहसील क्षेत्र के कटरामेदनीगंज स्थित एक निजी महाविद्यालय का परीक्षा केंद्र पीबीपीजी कॉलेज सिटी को बनाया गया।
महाविद्यालय के बीएड चतुर्थ सेमेस्टर में 31 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा फॉर्म न भरे जाने के कारण 24 विद्यार्थी पहले दिन परीक्षा से वंचित हो गए। महाविद्यालय के महज सात विद्यार्थी ही परीक्षा दे सके।
प्रवेश पत्र जारी न होने पर विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय में शिकायत की। विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म और शुल्क जमा न होने के कारण प्रवेश जारी न करने की जानकारी विद्यार्थियों को दी।
सोमवार को महाविद्यालय ने 24 विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म भरने के साथ शुल्क जमा किया। इसके बाद प्रवेश पत्र जारी किया गया। मंगलवार को 24 विद्यार्थियों ने पीबीपीजी कॉलेज सिटी में परीक्षा दी।
वर्जन-
परीक्षा शुल्क जमा होने के बाद ही प्रवेश पत्र जारी किया जाता है। महाविद्यालय में बरती गई लापरवाही की जांच कराई जाएगी।
- प्रो. विनीता यादव, परीक्षा नियंत्रक, राज्य विवि
Trending Videos