सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Lucknow won both the matches in the state level competition.

Pratapgarh News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लखनऊ ने जीते दोनों मुकाबले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Lucknow won both the matches in the state level competition.
स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
शहर स्थित स्टेडियम में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय इंदिरा कप क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें दिन शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में लखनऊ ने भदोही और दूसरे मुकाबले में प्रयागराज को हराया।
Trending Videos

पहले मैच में लखनऊ ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट पर 199 रन बनाए। आदर्श यादव ने 58 गेंदों पर 102 रनों की शतकीय पारी खेली। कार्तिकेयन 41 व शिवम यादव ने 35 रन बनाए। भदोही के राज सिंह व साहिल ने एक-एक विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब में भदोही की टीम 19.5 ओवर में 96 रनों पर ढेर हो गई। अनुराग यादव ने 32 व रोहित यादव ने 14 रनों का योगदान दिया। लखनऊ के शिवम यादव व प्रिंस रघुवंशी ने तीन-तीन चटकाए। वहीं, विजेता टीम के आदर्श यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मैच में लखनऊ ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 181 रन बनाए। कार्तिक शुक्ल ने 59, आदर्श ने 34 रन का योगदान दिया। प्रयागराज के अरविंद ने चार व अवनीश ने दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रयागराज की 18.5 ओवर में 150 रन पर ढेर हो गई। लखनऊ के शिवांश यादव ने पांच विकेट चटकाए और मैन ऑफ द मैच चुने गए। मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ाधिकारी पूनमलता राज ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed