फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Mother unable to bear the shock of newborn's death; passes away.

Pratapgarh News: नवजात की मौत का सदमा नहीं सह पाई मां, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Mother unable to bear the shock of newborn's death; passes away.
नवजात की मौत का सदमा लगने से मां की भी मौत हो गई। जन्म के दूसरे दिन नवजात शिशु की मौत होने से मां सदमे में चली गई, जब तक अस्पताल ले जाते, तब तक मां की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

क्षेत्र के नौबस्ता गांव निवासी रामराज वर्मा की पुत्री प्रियंका वर्मा (25) को रविवार को लालगंज के एक निजी अस्पताल में पहला प्रसव हुआ। उस समय जच्चा- बच्चा दोनों स्वस्थ थे और शाम तक घर आ गए। दूसरे दिन सुबह बच्चे की तबीयत खराब हो गई, जिसे लालगंज अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

वहां से बच्चे को प्रतापगढ़ रेफर कर दिया। रास्ते में ही बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत की सूचना मिलते ही मां की तबीयत खराब होने लगी। मां की तबीयत खराब देख परिवार के सदस्यों ने निजी वाहन से लालगंज ट्राॅमा सेंटर ले गए, जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घर में जच्चा- बच्चा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed