{"_id":"61ba31ccaa9826087b0634a0","slug":"movement-postponed-on-assurance-of-regulating-contract-workers-pratapgarh-news-ald3227527192","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदाकर्मियों को विनियमित करने के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदाकर्मियों को विनियमित करने के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन निगम में तैनात संविदाकर्मियों को विनियमित करने और मंहगाई भत्ते का दस प्रतिशत भुगतान करने के आश्वासन पर कर्मचारी नेताओं ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है। परिवहन निगम के निदेशक मंडल और कर्मचारी नेताओं के बीच हुई वार्ता के बाद आम सहमति बनी है।
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के अपर उपमंत्री सुरेश चंद्र पांडेय ने बताया कि कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल स्थगित कर दी गई है।
मंगलवार को परिवहन निगम के रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के शिष्ट-मंडल और वरिष्ठ आईएएस राजेश कुमार सिंह प्रमुख सचिव की मौजूदगी में वार्ता में 17 प्रतिशत महंगाई भत्ते में से बकाया 10 प्रतिशत की स्वीकृति का आदेश इसी माह जारी करने और 31 दिसंबर 2001 तक नियुक्त संविदा चालक, परिचालक एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मियों के विनियमितीकरण का आश्वासन मिलने, कोविड-19 से मृतक आश्रितों की नियुक्ति करने संबंधी निर्णय अविलंब करने का आश्वासन मिलने पर कर्मचारियों ने प्रस्तावित हड़ताल स्थगित कर दी है।
Trending Videos