{"_id":"6a0624686203ae6ba50ca3e6","slug":"mungra-badshahpur-railway-crossing-will-remain-closed-for-ten-hours-today-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-167849-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: आज दस घंटे बंद रहेगी मुंगरा बादशाहपुर रेलवे क्राॅसिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: आज दस घंटे बंद रहेगी मुंगरा बादशाहपुर रेलवे क्राॅसिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वाराणसी-लखनऊ रेल खंड के जंघई से गौरा के बीच ट्रैक दोहरीकरण हो रहा है। इसके चलते शुक्रवार को मुंगरा बादशाहपुर का रेलवे फाटक शुक्रवार रात आठ बजे से शनिवार सुबह छह बजे तक 10 घंटे के लिए बंद रहेगा। बदले मार्ग से लोगों को आवागमन होगा। ट्रैक दोहरीकरण के बाद रेलवे फाटक खोला जाएगा।
हर दिन जिले के गौरा व आसपास के करीब 70 से अधिक गांव के लोग मुंगरा बादशाहपुर आवागमन करते हैं। फाटक बंद होने से उनको दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
सीनियर सेक्शन इंजीनियर मनोज बुंदेला ने बताया कि गौरा-बादशाहपुर ट्रैक दोहरीकरण कार्य के कारण प्रतापगढ़-जंघई रेलखंड के मध्य स्थित फाटक संख्या 64-बी (बादशाहपुर फाटक) 10 घंटे बंद रहेगा। इस दौरान वाहनों का आवागमन नहीं होगा।
उन्होंने बताया कि कार, ट्रक और बस के साथ टेंपो व बाइक चालक रात में जंघई, मुबारकपुर, सुल्तानपुर, थरिया के रास्ते रानीगंज-बादशाहपुर मार्ग पर आकर निकलेंगे।
इसी मार्ग से बादशाहपुर जाएंगे। ट्रैक दोहरीकरण के चलते काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और गरीबरथ, साधारण एक्सप्रेस थोड़ी देरी से संचालित होगी।
Trending Videos