{"_id":"695ab173950bc1fc950ab8da","slug":"one-accused-arrested-for-attacking-ima-treasurer-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-155950-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: आईएमए कोषाध्यक्ष पर हमले का एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: आईएमए कोषाध्यक्ष पर हमले का एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
आईएमए कोषाध्यक्ष डॉ. शिवमूर्ति लाल मौर्य पर शनिवार को हुए जानलेवा हमले में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। अन्य आरोपी घर से फरार हैं। पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। शनिवार देर रात पुलिस ने पीड़ित चिकित्सक की तहरीर पर 5 अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज की थी।
शहर के पल्टन बाजार निवासी 70 वर्षीय डॉ. शिवमूर्ति लाल मौर्य के ऊपर हमला करने वालों की तलाश में नगर कोतवाल सुभाष यादव ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला। इस दौरान आरोपियों को चिह्नित कर लिया गया। रात में ही बेगमवार्ड के रहने वाले कफील उर्फ सोनू को घर के पास से पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसने घटना में शामिल होने का जुर्म स्वीकार करते हुए दूसरे आरोपियों के बारे में जानकारी दी।
शहर में इस बात की चर्चा है कि चिकित्सक के ऊपर जिन लोगों ने हमला किया। वह रविवार की सुबह एक महिला की जांच को लेकर नाखुश थे। चिकित्सक का कहना है कि किसी से कोई बात नहीं हुई बल्कि तीन माह से उनके अल्ट्रासाउंड केंद्र पर किसी से कोई विवाद तो दूर कहासुनी तक नहीं हुई है। सीओ सिटी प्रशांत राज ने बताया कि मुख्य आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही घटना की वजह स्पष्ट होगी। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।
चिकित्सक पर हुए कातिलाना हमले की निंदा, आक्रोश
जनपद के मशहूर रेडियोलॉजिस्ट व कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर समाज को नई दिशा प्रदान कर रहे डाॅ. शिवमूर्ति लाल मौर्य पर शनिवार की देर शाम हुए कातिलाना हमले की हर तरफ लोग निंदा कर रहे हैं। घटना से लोगों में आक्रोश भी है। लोगों ने हमलावरों की गिरफ्तारी के पुलिस को 24 घंटे की मोहलत दी। वहीं चिकित्सक के घर पहुंचे सदर विधायक राजेंद्र प्रसाद मौर्य, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद मौर्य, रोटरी क्लब, बच्चा बैंक के जिम्मेदारों ने घटना की जानकारी ली। यह भी चेताया कि कार्रवाई नहीं होने पर लोग सड़क पर उतरेंगे। वहीं घटना के बाद पूर्व पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने पुलिस अफसरों से बात कर कार्रवाई को कहा।
डीएम- एसपी से मिला चिकित्सकों का प्रतिनिधिमंडल
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन शाखा का एक प्रतिनिधि मंडल रविवार को जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी व पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर से मिला। ज्ञापन देकर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी ने उन्हें गिरफ्तारी के लिए आश्वासन दिया है। यह जानकारी शाखा अध्यक्ष शशि प्रभा गुप्ता ने दी है।
Trending Videos