सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   People shivered in the cold wave, fog slowed down the speed of vehicles.

Pratapgarh News: शीतलहर में कांपे लोग, कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
People shivered in the cold wave, fog slowed down the speed of vehicles.
विज्ञापन
जिले में शीतलहर के प्रकोप से हर कोई बेहाल है। मंगलवार को सर्द हवाओं के बीच न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। जबकि अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री पर स्थिर रहा। सुबह 10 बजे तक कोहरे की घनी चादर छाई रही। हाईवे समेत प्रमुख मार्गों पर दृश्यता कम होने के कारण वाहन धीमी गति से संचालित हुए।
Trending Videos

ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का सहारा लिया। दोपहर बाद धूप निकलने से भी गलन का असर कम नहीं हुआ। जिस कारण लोग घरों में कैद रहे। शाम को फिर से गलन भरी ठंड शुरू हो गई। देरशाम सड़कों पर लोगों की आवाजाही काफी कम रही। मौसम विभाग ने बुधवार को भी कोहरा व शीतलहर का असर जारी रहने का अंदेशा जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फवारी और पछुआ हवाओं के कारण रात के तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। अगले 24 घंटे जिले में कड़ाके की ठंड पड़ने का अंदेशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed