सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police could not reach the killers of the farmer

Pratapgarh News: किसान के हत्यारों तक नहीं पहुंच सकी पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Police could not reach the killers of the farmer
विज्ञापन
अंतू के नरी में बुजुर्ग किसान रामलखन के हत्यारों तक पहुंचने के लिए पुलिस संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस दो दिन बाद भी हत्या की वजह का पता नहीं लगा सकी। घटना के बाद से ही मृतक की पत्नी के दोषमुक्त हो चुके आरोपी अपने घर से फरार हैं।
Trending Videos

नरी निवासी 61 वर्षीय राम लखन यादव की रविवार को धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। सोमवार सुबह उसका शव सरसों के खेत में मिला था। मृतक के बेटे उदयभान की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर परिजन घर पहुंचे। जिससे कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आक्रोशित परिजन संग रिश्तेदारों का रवैया देख पुलिसकर्मी परेशान हो उठे। हालांकि पुलिस अफसरों के समझाने के बाद परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए शृंग्वेरपुरधाम चले गए। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। सीओ सिटी प्रशांत राज ने बताया कि कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। काल डिटेल और मोबाइल के लोकेशन की रिपोर्ट मिलने के बाद घटना का खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed