सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police encounter with robbers, three arrested

Pratapgarh News: लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Police encounter with robbers, three arrested
विज्ञापन
रानीगंज पुलिस की बुढ़ौरा कुंभापुर में रविवार की आधी रात लुटेरों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया। वहीं, दो बदमाशों को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। जबकि एक लुटेरा भागने में कामयाब रहा।
Trending Videos

बदमाशों के पास से तमंचा, कारतूस संग चोरी का सामान और कार बरामद हुई। पुलिस ने अवैध हथियार, चोरी का सामान और घटना में प्रयुक्त वाहन भी बरामद किया है।
क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि 22 दिसंबर को संविलियन विद्यालय चंदीगोविंदपुर में चोरी की घटना हुई थी। चोर स्टोर रूम, किचन रूम, आंगनबाड़ी और दो अन्य कमरों सहित कुल पांच कमरों के ताले तोड़कर कार से तीन-तीन क्विंटल गेहूं और चावल, बर्तन, आंगनबाड़ी के बच्चों के खेलने का सामान, रजिस्टर और अन्य अभिलेख सहित लाखों रुपये का सामान चुरा ले गए थे। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की आधी रात बुढ़ौरा कुंभापुर में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जिसमे प्रयागराज के फूलपुर थाना क्षेत्र के हरवंशपुर निवासी शातिर बदमाश मिथिलेश केसरवानी के पैर में गोली लगी। वह काफी दिनों से नगर कोतवाली के मीराभवन में रहता है। इसके अलावा पुलिस ने रानीगंज के जामताली निवासी सगे भाई लवकुश यादव व पवन यादव की घेराबंदी कर पकड़ लिया। जबकि एक बदमाश भाग निकला।
तलाशी के दौरान बदमाशों के पास से तमंचा, कारतूस, विद्यालय से चोरी सामान व घटना में प्रयुक्त कार बरामद हुई। घायल बदमाश को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस ने तीनों बदमाशों का चालान न्यायालय भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed