फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police have arrested one of the accused in the homeowner's murder; three remain at large.

Pratapgarh News: गृहस्वामी के एक हत्यारोपी को पुलिस ने पकड़ा, तीन फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Police have arrested one of the accused in the homeowner's murder; three remain at large.
अंतू थाना क्षेत्र के चमनगंज बाजार में शनिवार की रात गृहस्वामी के हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। फरार तीन आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बैट को बरामद किया है। बघुमार निवासी राम मिलन चमनगंज बाजार में मकान का निर्माण करा रहा था। शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे मजदूरी को लेकर गृहस्वामी का मजदूरों से विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान मजदूरों ने राम मिलन के सिर पर बैट से हमला कर हत्या कर दी। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने रामराज, राजू मुसहर, मोनू व सूरज के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया।
विज्ञापन

एक आरोपी धनौर निवासी रामराज को शनिवार की रात ही जैतीपुर तिराहा से हिरासत में लिया है। फरार तीन आरोपियों की तलाश पुलिस टीम कर रही है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मजदूरी का पैसा न देने पर हत्या की है। पैसा मांगने पर धमकी देकर भगा देता था। राय बनाकर चारों लोग शनिवार को पैसा मांगने राम मिलन के पास पहुंचे। विरोध करने पर गृहस्वामी मारपीट करना शुरू कर दिया। चारों ने मिलकर उसके सिर पर बैट से हमलाकर फरार हो गए। बैट को बांस की कोठ में आरोपी ने छिपा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed