फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Ban on celebrations, movements and gatherings in the district

प्रतापगढ़: जिले में समारोह, आंदोलन और सभाओं पर प्रतिबंध

Fri, 28 Aug 2020 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Ban on celebrations, movements and gatherings in the district
कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिले में सार्वजनिक समारोह, धार्मिक उत्सव एवं राजनैतिक आंदोलन, जनसभाओं, सार्वजनिक रूप से मूर्तियां, ताजिया एवं अलम रखने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके अलावा जुलूस एवं झांकी निकालने पर रोक लगा दी गई है। डीएम ने जिले को 26 सेक्टरों में विभाजित करते हुए दो सुपर जोनल, पांच जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की है। डीएम ने 30 सितंबर तक व्यवस्था का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

डीएम डा. रुपेश कुमार ने जिले में 30 सितंबर तक 26 सेक्टरों में बांटकर अधिकारियों की तैनाती कर दी है। डीएम ने जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो सुपर जोनल, पांच जोनल, 26 सेक्टर एवं 26 सहायक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की है।
विज्ञापन

ब्लाक सदर, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत कटरा मेदनीगंज, नगर पंचायत प्रतापगढ़ सिटी, ब्लाक संडवाचंद्रिका, नगर पंचायत अंतू एवं ब्लाक मानधाता के लिए जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में एसडीएम सदर ( मो. नंबर 9454417891), ब्लाक शिवगढ़, नगर पंचायत रानीगंज, ब्लाक गौरा में एसडीएम रानीगंज (मो. नंबर 9454417893), ब्लाक बाबा बेलखरनाथधाम, ब्लाक मंगरौरा, ब्लाक पट्टी, नगर पंचायत पट्टी, ब्लाक आसपुर देवसरा में एमडीएम पट्टी, सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में अपर जिला मजिस्ट्रेट शत्रोहन वैश्य (मो. नंबर 9454417591) को नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed