{"_id":"6a071bf2437ddbb56506d58f","slug":"pratapgarh-crime-horrific-road-accident-in-kunda-s-maheshganj-two-dead-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh Crime : कुंडा के महेशगंज में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh Crime : कुंडा के महेशगंज में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 15 May 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
सार
महेशगंज थाना क्षेत्र के हुलासगढ़ बाजार के समीप शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवतियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया।
महेशगंज में सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
महेशगंज थाना क्षेत्र के हुलासगढ़ बाजार के समीप शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवतियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Trending Videos
नगर कोतवाली क्षेत्र के राजगढ़ ग्राम पंचायत निवासी लगभग आधा दर्जन श्रद्धालु मनगढ़ धाम दर्शन के लिए निजी होंडा वर्ना कार से निकले थे। वाहन में अंतिमा गौतम (18) पुत्री गोविंद प्रसाद गौतम, ऋचा गौतम (17) पुत्री पप्पू गौतम, शक्ति गौतम (20) पुत्र पिंटू गौतम, महक (18) पुत्री नन्हेलाल, सोनाली कोरी (11) पुत्री पिंटू कोरी और अन्नू गौतम सवार थे, जो अपने फूफा तुलसीराम के घर आया हुआ था। कार को शेरू पुत्र शिवराम निवासी धारूपुर चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
जैसे ही कार महेशगंज थाना क्षेत्र के हुलासगढ़ बाजार के समीप पहुंची चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार ऋचा गौतम तथा अन्नू गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शक्ति गौतम, महक और सोनाली कोरी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
सूचना पर पहुंचे महेशगंज थानाध्यक्ष संदीप कुमार त्रिपाठी ने पुलिस टीम के साथ राहत कार्य शुरू कराया और घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचवाया। वहीं सड़क हादसे की सूचना मिलते ही भाजपा अभय प्रताप सिंह पप्पन भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घायलों के समुचित उपचार के लिए चिकित्सकों से वार्ता की