{"_id":"6140ab338ebc3e61d82f9467","slug":"pratapgarh-urdu-teacher-brutally-beats-innocent-child-for-not-completing-homework-father-complaint-police-station-against-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : होमवर्क पूरा न करने पर उर्दू शिक्षक ने मासूम बच्चे को बेरहमी से पीटा, शिक्षक के खिलाफ पिता ने थाने में दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : होमवर्क पूरा न करने पर उर्दू शिक्षक ने मासूम बच्चे को बेरहमी से पीटा, शिक्षक के खिलाफ पिता ने थाने में दी तहरीर
Tue, 14 Sep 2021 07:31 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 14 Sep 2021 07:31 PM IST
सार
थाना क्षेत्र के डेरवा सबलगढ़ निवासी मोहम्मद कुर्बान पुत्र छेदी का आरोप है कि उसने अपने बेटे मो सुफियान (8 )वर्ष को इकरा इस्लामिया उर्दू स्कूल में पढ़ाई के लिए भेजता था।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ में शिक्षक की पिटाई से घायल छात्र।
- फोटो : pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना क्षेत्र के डेरवा सबलगढ़ निवासी मोहम्मद कुर्बान पुत्र छेदी का आरोप है कि उसने अपने बेटे मो सुफियान (8 )वर्ष को इकरा इस्लामिया उर्दू स्कूल में पढ़ाई के लिए भेजता था। सुबह जब उसका बेटा स्कूल गया तो वहां मौजूद उर्दू शिक्षक ने उसके बेटे को दिए गए होमवर्क व सबक पूरा न करने पर उसे लात घुसे व छड़ी के साथ जमीन पर पटक पटक कर जमकर पीटा। जिससे उसका लड़का सदमे है।
उसने जब इसकी शिकायत स्कूल संचालक से किया तो उन्होंने उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। आक्रोशित परिजन चोटहिल मासूम बच्चे को लेकर जेठवारा थाने पहुँचे, जहाँ पर उसके पिता मो कुर्बान ने आरोपी शिक्षक व संचालक के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की गुहार लगाई। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद मासूम छात्र पूरी तरह सदमे में है। बावजूद इसके जेठवारा पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने से गुरेज कर रही है।