Pratapgarh : पुलिस मुठभेड़ में तीन लुटेरे गिरफ्तार, गोली लगने से एक बदमाश घायल
लूट की घटना को अंजाम देकर फरार चल रहे बदमाश से रविवार की देर रात पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को गोली लगी। पुलिस टीम ने घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों को पकड़ लिया।
विस्तार
लूट की घटना को अंजाम देकर फरार चल रहे बदमाश से रविवार की देर रात पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को गोली लगी। पुलिस टीम ने घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों को पकड़ लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय ने बताया कि 13 फरवरी को हाईवे पर एक युवक से मोबाइल लूटने वाले बदमाशों की तलाश में हथिगवां थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह अपनी टीम के साथ निकले थे। इस बीच दूर नदी कल्याणपुर के करीब लूट की घटना में शामिल परेवा नारायनपुर के रहने वाले अब्दुल रहमान को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसके साथी अल हसन को भी घर से गिरफ्तार कर लिया।
उनकी निशान देही पर पुलिस टीम ने घटना में शामिल तीसरी बदमाश की तलाश में निकल पड़ी। लाल गोपालगंज के करीब बरौदा अंडरपास के करीब बदमाश इब्राहिम पुलिस को देख फायरिंग करते हुए भाग। पुलिसकर्मियों की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा कारतूस और लूटा हुआ मोबाइल बरामद हुआ। घायल बदमाश 25 वर्षीय इब्राहिम निवासी परेवा नारायनपुर को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
