सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh News: Kinnars protested at the SP office, demanding registration of a theft case

Pratapgarh News : किन्नरों ने एसपी कार्यालय पर किया प्रदर्शन, चोरी का मुकदमा दर्ज करने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 17 Feb 2026 01:22 PM IST
विज्ञापन
सार

Pratapgarh News : सनातनी किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरि उर्फ टीना मां के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किन्नरों ने एसपी कार्यालय का घेराव किया। किन्नर नरगिस के घर हुई चोरी की घटना का खुलासा करने और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की गई।

Pratapgarh News: Kinnars protested at the SP office, demanding registration of a theft case
प्रतापगढ़ में एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करते किन्नर। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार

सनातनी किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरि उर्फ टीना मां के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किन्नरों ने एसपी कार्यालय का घेराव किया। किन्नर नरगिस के घर हुई चोरी की घटना का खुलासा करने और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की गई।

Trending Videos


एसपी कार्यालय के बाहर जुटे किन्नरों ने प्रदर्शन किया। एसपी को शिकायती पत्र देकर सिटी कोतवाली इलाके के सहोदरपुर की रहने वाली नरगिस किन्नर के घर हुई चोरी का मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। आरोप लगाया कि नरगिस के चार चेलों ने साजिश के तहत घर की आलमारी का ताला तोड़कर आधा किलो सोने के जेवरात, पांच किलो 600 ग्राम चांदी के आभूषण और करीब छह लाख रुपया चोरी कर लिया। साजिश के तहत उसको प्रयागराज भेज दिया गया था और मौका पाकर घटना को अंजाम दिया गया। थाने में तहरीर दी गई लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed