सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Inter-district arms smuggling gang busted, pistol, revolver and revolver recovered

Pratapgarh : अंतरजनपदीय असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, पिस्टल, रिवॉल्वर और तमंचा बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 14 Feb 2026 04:42 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रतापगढ़ पुलिस ने असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश कर दिया है। छापा मारकर पुलिस  ने छह अवैध असलहे बरामद किए। इसमें एक पिस्टल, एक रिवॉल्वर और चार तमंचे के साथ 315 बोर की दो मैगजीन, आठ कारतूस के साथ एक कार बरामद किया गया है।

Inter-district arms smuggling gang busted, pistol, revolver and revolver recovered
प्रतापगढ़ पुलिस ने असलहा तस्करों को किया गिरफ्तार। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार

प्रतापगढ़ पुलिस ने असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश कर दिया है। छापा मारकर पुलिस  ने छह अवैध असलहे बरामद किए। इसमें एक पिस्टल, एक रिवॉल्वर और चार तमंचे के साथ 315 बोर की दो मैगजीन, आठ कारतूस के साथ एक कार बरामद किया गया है। यह असलहा तस्कर काफी समय से सक्रिय थे। पुलिस ने गिरफ्तारी करने वाली टीम को 25 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है। 

Trending Videos


पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने मीडिया को बताया कि मान्धाता थाना क्षेत्र के ग्राम हैंसी जयचंद, यादव बस्ती में जाने वाले तिराहे के पास से दो आरोपियों मोहम्मद शहबाज पुत्र मोहम्मद शरीफ निवासी ग्राम ढेमा थाना मान्धाता और अनिल मिश्रा पुत्र रामदुलार मिश्रा निवासी ग्राम पुरे तोरई थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान मोहम्मद शहबाज के कब्जे से एक पिस्टल .32 बोर मय मैगजीन, चार कारतूस .32 बोर और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल मिश्रा के कब्जे से एक रिवॉल्वर .32 बोर, दो जिन्दा कारतूस .32 बोर, एक पर्स (150 रुपये) और मोबाइल फोन बरामद हुआ। गाड़ी की तलाशी में चालक के बगल वाली सीट के नीचे चार अवैध तमंचा 315 बोर, एक मैगजीन पिस्टल की और दो जिन्दा कारतूस 315 बोर मिले। जिसमें प्रत्येक तमंचा लगभग 8,000 से 10,000 रुपये में बेचा जाता है। पुलिस ने अनुसार आरोपियों ने स्वीकार किया किया वह असलहों की बिक्री करके जीवन यापन करते हैं। बरामद ब्रेजा कार को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed