सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Ramadan 2026: The heat will not bother the fasting people... Ramadan has arrived in winter after 22 years

Ramadan 2026 : रोजेदारों को नहीं सताएगी गर्मी... 22 साल बाद सर्दी में आया रमजान

संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 17 Jan 2026 12:46 PM IST
विज्ञापन
सार

रोजेदारों को इस बार गर्मी नहीं सताएगी, न तो उन्हें सूरज की तपिश झेलनी पड़ेगी। उलमा के अनुसार 22 साल बाद 2026 में माह-ए-रमजान सर्दी में शुरू होगा। रमजान की शुरुआत 18 फरवरी से होने का अनुमान है। 

Ramadan 2026: The heat will not bother the fasting people... Ramadan has arrived in winter after 22 years
रमजान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

रोजेदारों को इस बार गर्मी नहीं सताएगी, न तो उन्हें सूरज की तपिश झेलनी पड़ेगी। उलमा के अनुसार 22 साल बाद 2026 में माह-ए-रमजान सर्दी में शुरू होगा। रमजान की शुरुआत 18 फरवरी से होने का अनुमान है। इससे पहले 2004 में रमजान का महीना अक्तूबर और नवंबर के बीच हल्की सर्दी में गुजरा था।

Trending Videos


इस्लामिक कैलेंडर में माह-ए-रमजान नौवां महीना दर्शाया गया है। वर्ष 2004 से 2025 तक 22 बार रमजान का महीना आया। जो पिछले 22 वर्षों में मार्च से अक्तूबर के बीच गुजरा है। इस बीच रोजेदारों ने अप्रैल-मई की झुलसा देने वाली तपिश सही। अब रमजान का महीना खिसक कर सर्दियों में पहुंचने वाला है। करीब 22 साल बाद मुकद्दस रमजान की आमद सर्दी में होगी। वर्ष 2026 रमजान की शुरुआत 18 फरवरी से होने की उम्मीद है। इसके बाद आने वाले 11 वर्षों में रमजान का माह दिसंबर, जनवरी, फरवरी की सर्दियों में आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्लाम में महीनों की तारीख चांद से तय होती है। मुकद्दस रमजान की शुरुआत फरवरी की 18 तारीख से होने की उम्मीद है। करीब 22 साल बाद यह मौका आएगा, जब रमजान महीने की शुरुआत सर्दी में होगी। - माैलना ताजदार अहमद, अध्यक्ष माइनारटीज वेलफेयर सोसाइटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed