सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Saffron coloured passenger waiting rooms being built along the highway

Pratapgarh News: हाईवे के किनारे बन रहे भगवा रंग के यात्री प्रतीक्षालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Saffron coloured passenger waiting rooms being built along the highway
विज्ञापन
प्रयागराज में लगने वाले माघ मेला को देखते हुए जनपद के प्रमुख हाईवे के किनारे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भगवा रंग के यात्री प्रतीक्षालय तैयार किए जा रहे हैं। तीन जनवरी से शुरू हो रहे माघ मेले में जाने वाले स्नानार्थियों को यात्री प्रतीक्षालय बनने से बस से यात्रा करने में सहूलियत मिलेगी। सदर तहसील के मोहनगंज तिराहे के समीप एनएचएआई ने रामवन गमन मार्ग के किनारे यात्री शेड तैयार कराए हैं। औतारपुर तक हाईवे के किनारे जल्द ही यात्री शेड तैयार हो जाएंगे। वहीं प्रयागराज अयोध्या हाईवे के किनारे भी यात्री शेड को दुरुस्त किया जा रहा है ताकि स्नानार्थियों को आवागमन में दिक्कत न हो। रामवन गमन मार्ग पर मोहनगंज तिराहे के समीप, सराय आनादेव, नारायनपुर, जेठवारा व बाघराय कई जगह यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण शुरू हो गया है। वहीं, प्रयागराज अयोध्या राजमार्ग पर कोहड़ौर, मकूनपुर, गोंडे, गोपालापुर, भुपियामऊ, राजगढ़, गजेहड़ा व देल्हूपुर में यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण हो रहा है। एनएचएआई सुल्तानपुर के एक्सईएन विकास सिंह ने बताया कि माघ मेला को देखते हुए एक दो दिन में चिह्नित स्थानों पर यात्री शेड का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed