सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   school-college college, unusual, unusual, perverse :

स्कूल- कालेज, शिक्षण संस्थान, सिनेमा, जिम, स्वीमिंग पूल एवं क्लब्स

Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
school-college college, unusual, unusual, perverse :
विज्ञापन
प्रतापगढ़। डीएम डॉ. नितिन बंसल ने कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए नई गाइडलाइन जारी करते हुए कहा है कि स्कूल- कालेज, शिक्षण संस्थान, सिनेमा, जिम, स्वीमिंग पूल एवं क्लब पूर्णतया बंद रहेंगे। शाम को बाजार अब दो घंटे अधिक देर तक खुलेंगे। शनिवार और रविवार को साप्ताहिक बंदी जारी रहेगी।
Trending Videos

जिले में सोमवार से बाजार सुबह सात से रात नौ बजे तक खुलेंगे। कंटेनमेंट जोन के लिए यह छूट लागू नहीं होगी। मालशॉप और रेस्टोरेंट को कुछ शर्तों के साथ खोलने की छूट दी गई है। जनपद में प्रत्येक शनिवार और रविवार को साप्ताहिक बंदी जारी रहेगी। इस दौरान नगर निकायों और ग्राम पंचायतों में स्वच्छता, सफाई का विशेष अभियान चलाकर सैनिटाइजेशन व फागिंग की जाएगी। कंटेनमेंट जोन को छोड़कर होटल और रेस्टोरेंट 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुल सकेंगे। गेट पर पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर तथा सैनिटाइजर के साथ कोविड हेल्प डेस्क स्थापित करना अनिवार्य होगा। शादी समारोह और अन्य आयोजनों में बंद और खुले स्थानों पर एक समय में अधिकतम 50 लोग शामिल हो सकेंगे। तीन पहिया वाहन आटो रिक्शा में चालक के साथ अधिकतम दो यात्री तथा बैट्री चालित ई-रिक्शा में चालक सहित तीन व्यक्ति एवं चार पहिया वाहनों में केवल चार व्यक्तियों के बैठने की अनुमति रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन
प्रतापगढ़ (संवाद)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नीरज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 10 जुलाई को प्रात: 10 बजे से जनपद मुख्यालय के साथ ही साथ समस्त तहसील मुख्यालयों पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है। लोक अदालत में आपसी सुलह समझौते के आधार पर अधिकाधिक मामलों का निस्तारण किया जाएगा।
सम्मान समारोह के बहाने बीडीसी सदस्यों की टटोली नब्ज
संडवा चं द्रिका (संवाद)। क्षेत्र के किशुनगंज स्थित एक मैरेज हाल में प्रमुख पद की दावेदार तारा देवी ने सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन कर बीडीसी सदस्यों और प्रधानों की नब्ज टटोली। पिछले सप्ताह ने भाजपा ने कार्यक्रम करके प्रमुख पद के प्रत्याशी की घोषणा की थी। युवा नेता देशराज सिंह ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भरोसा दिलाया कि उनके मान-सम्मान पर कभी आंच नहीं आने दूंगा। भाजपा नेता बलवंत सिंह ने कहा कि अगर वह क्षेत्र का विकास चाहते हैं, तो तारा देवी को ब्लाक प्रमुख चुनें। संचालन राजीव सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed