फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Opportunity to apply for the INSPIRE Award until September 15.

Pratapgarh News: इंस्पायर अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक आवेदन का मौका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Opportunity to apply for the INSPIRE Award until September 15.
इंस्पायर अवार्ड मानक योजना 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 15 सितंबर तक आवेदन करने का मौका विद्यार्थियों को दिया गया है। डीआईओएस ओमकार राणा ने विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को समय से ऑनलाइन आवेदन कराने का निर्देश दिया है ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी योजना से वंचित न होने पाए। डीआईओएस ने बताया कि यह योजना भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय से संचालित है। कक्षा छठवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से योजना चलाई जा रही है। चयनित विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट और मॉडल के लिए दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। उन्होंने बताया कि विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को ऑनलाइन आवेदन कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed