फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Water in the canals... greenery in the fields.

Pratapgarh News: नहरों में पानी...खेतों में हरियाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Water in the canals... greenery in the fields.
बाबागंज ​​स्थित नहर में आया पानी। ​विभाग
अब नहरें सूखी नहीं रहेगी। उनमें पानी की कलकलहट महसूस होगी। फसलों में हरियाली आएगी। खेतों में समय से पानी पहुंच सके इसके लिए शारदा सहायक की रायबरेली ब्रांच से 1052 क्यूसेक पानी नहरों में छोड़ा गया है।
विज्ञापन

जिले में रजबहा, माइनर, अल्पिका मिलाकर खेतों की सिंचाई के 356 स्रोत हैं। इसके सापेक्ष 188 स्रोतों तक ही पानी पहुंचा है। अन्य 168 नहरों में अभी तक पानी की दरकार है। वहां भी जल्द ही पानी पहुंचने के आसार हैं।
विज्ञापन

दरअसल, जिले में 1000 क्यूसेक पानी की जरूरत थी लेकिन 794 क्यूसेक ही मिल पाया था। बारिश न होने से किसानों की धान की फसल सूख रही थी। इसका पैदावार पर भी असर पड़ता। किसानों ने कई बार अपनी चिंता अफसरों के सामने रखी लेकिन पानी की उपलब्धता न होने से उन्हें मायूस होना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब किसानों की सिंचाई की चिंता को दूर कर दिया गया है। 1000 क्यूसेक पानी के सापेक्ष जनपद में 1052 क्यूसेक पानी नहरों में छोड़ा गया है। रायबरेली ब्रांच के माध्यम से जनपद के माइनरों व रजबहों तक पानी पहुंचाया गया।

बाबागंज ब्लॉक के किसान शेखर सिंह, बृजेश, अरसद ने बताया कि नहरों में पानी की उपलब्धता से फसलों को संजीवनी मिलेगी। एक्सईएन सिंचाई विभाग अरविंद वर्मा ने बताया कि मांग के सापेक्ष 52 क्यूसेक पानी अधिक मिला है।

1.09 लाख हेक्टेयर में धान की खेती

जिले में 1.09 लाख में धान की खेती की गई है। इसमें 65 हजार हेक्टेयर धान की फसल अगेती की गई है। अब पानी की उपलब्धता होने से किसानों को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed