{"_id":"6a4945df38911470850a388f","slug":"sensation-after-farmers-body-found-in-canal-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-172038-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: नहर में किसान का शव मिलने से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: नहर में किसान का शव मिलने से सनसनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में पानी लगाने की बात कहकर घर से निकले किसान का शव शनिवार की सुबह गांव के पास नहर में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लालगंज कोतवाली के चुंगुलपुर बटौली निवासी राजू सरोज (43) शुक्रवार की देर शाम खेत में पानी लगाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने तलाश की। शनिवार सुबह करीब छह बजे घर से लगभग 500 मीटर दूर नहर में शव मिलने से परिजन रोने बिलखने लगे।
शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चर्चा है कि किसान को मिर्गी की बीमारी थी। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।