{"_id":"6ae4db88e60ec7e1ed09ba49","slug":"showers-of-rain-a-need-for-a-shelter-at-the-station-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-181249-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बारिश की बौछार, स्टेशन पर शेड की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बारिश की बौछार, स्टेशन पर शेड की दरकार
विज्ञापन
बारिश से बचने के लिए रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज की सीढि़यों पर खड़े यात्री। संवाद
मां बेल्हा देवी जंक्शन को तीन वर्ष पहले अमृत भारत योजना में शामिल किया गया। इसके बाद निर्माण शुरू हुआ। यात्री शेड, बेंच को तोड़ दिया गया। 36 माह बीतने के बाद भी यात्री शेड नहीं बन सके। बीते दो दिनों से हो रही बूंदाबांदी की वजह से लोगों के भीगते हुए ट्रेन पकड़नी पड़ रही है।
शुक्रवार को प्लेटफॉर्म नंबर दो पर महिलाएं बच्चों बारिश से बचाने के लिए साड़ी से उन्हें ढक रही थीं। पहली पाली में प्रारंभिक पात्रता परीक्षा देकर स्टेशन आए प्रतियोगी छात्र बेंच की जगह फुटओवरब्रिज की सीढ़ियों पर बैठे थे। ट्रेन आते ही सभी फुहारों के बीच दौड़ पड़े। उतरने वाले यात्री और पीईटी परीक्षार्थी सिर पर छतरी और कंधे पर बैग लिए भीगते हुए स्टेशन से बाहर निकले।
बारिश में भीगते रहे अभ्यर्थी, दुकानों में ली शरण
बारिश ने पीईटी देने आए छात्रों की मुश्किलें बढ़ा दीं। प्रयागराज और सुल्तानपुर से आए अभ्यर्थी भंगवा चुंगी के पास जहां जगह मिली, वहीं खड़े हो गए। कोई दुकानों के छज्जे के नीचे दुबका तो कोई पन्नी तानकर खुद को भीगने से बचाता नजर आया। छात्र बस और ऑटो का इंतजार करते रहे। अचानक हुई बारिश से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में भी देरी हुई।
विज्ञापन
बोले यात्री
- पहली बार प्रतापगढ़ आए हैं। जंक्शन पर बैठने तक की जगह नहीं है। बारिश में भीगना पड़ा। - शिवम राणा, प्रयागराज।
- प्लेटफॉर्म पर यात्री शेड है न बेंच। खड़े होकर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। इससे परेशानी हुई। - हैप्पी सिंह, होलागढ़
वर्जन--
स्टेशन विस्तार का कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य पूरे होने में करीब दो साल लगेंगे। जो मुख्य समस्या है, उसे पहले दूर कराया जाएगा।
- जेपी शुक्ल, स्टेशन अधीक्षक।

वर्जन